Sunday, November 1, 2026

कोडरमा में बोलेरो और स्कॉर्पियो की टक्कर में सात से ज्यादा लोग घायल

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले में मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसे में करीब आधा दर्जन घायल हो गए। यह दुर्घटना जयनगर थाना क्षेत्र के गरचांच पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां बोलेरो और स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो (जेएच 02बीयू 3617) परसाबाद से बरात लेकर जयनगर गई थी। देर रात करीब दो बजे बारात से लौटने के दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से उसकी भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो बगोदर से झुमरी की ओर बारात लेकर जा रही थी।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया। घायलों में रंजीत सोनी, रंजीत कुमार यादव, भुनेश्वर सोनी, सत्यनारायण सोनी, रवि कुमार, रितेश कुमार और कैलाश दास समेत अन्य लोग शामिल हैं। इनमें कई लोग परसाबाद और बनपुरा इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बाद अब इस ‘आप’ नेता ने जस्टिस स्वर्ण कांता को लिखी चिट्ठी

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद जयनगर थाना के एएसआई अशिष हांसदा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाना पहुंचाया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर