Thursday, May 28, 2026

मोकामा विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में मिली जमानत, साढ़े चार माह बाद जेल से आएंगे बाहर

पटना : मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पिछले साढ़े चार महीने से जेल में बंद बाहुबली नेता व मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट ने गुरुवार 19 मार्च को जमानत दे दी। अनंत सिंह 30 अक्टूबर 2025 में हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड के बाद एक नवंबर को गिरफ्तार हुए थे और उसके बाद से ही पटना की बेऊर जेल में बंद हैं। यह मामला विधानसभा चुनाव के दौरान हुई हिंसा से जुड़ा था। इस मामले में 4 प्राथमिकी दर्ज हुई थी.

जेल में रहते हुए ही उन्होंने मोकामा से राजद उम्मीदवार वीणा देवी को हराकर विधानसभा चुनाव जीता था और विधायक बने थे. बाद में कोर्ट के आदेश पर लगभग ढाई महीने बाद 3 फरवरी को उन्होंने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी.

राज्यसभा चुनाव के दिन दिया बयान

आज गुरूवार को जमानत मिलने के कुछ दिन पहले बीते 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए जेल से विधानसभा आए अनंत सिंह ने कहा था कि वह जल्द ही जेल से बाहर आएंगे. इस दौरान अनंत सिंह ने अब चुनाव नहीं लड़ने वाला बयान भी दिया था. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था कि वह आगे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला नीतीश कुमार ही तय करेंगे, जबकि अन्य नेताओं के नाम पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

इसे भी पढे: रांची में रेलवे संपत्ति चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार, एक किशोर हिरासत में…

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर