Thursday, June 18, 2026

गढ़वा में भिड़े विधायक और पूर्व मंत्री, MLA सत्येंद्रनाथ तिवारी के खिलाफ मिथिलेश ठाकुर ने दर्ज कराया मामला

गढ़वा : भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के खिलाफ गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह शिकायत पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर की ओर से दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले एक यूट्यूबर को दिए इंटरव्यू में विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। इसी बयान को आधार बनाते हुए पूर्व मंत्री ने सदर थाना में लिखित शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें : नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष बने डॉ. अशोक लाहिड़ी, प्रधानमंत्री से की मुलाकात

आपत्तिजनक और निराधार शब्दों का प्रयोग

दर्ज कराई गई शिकायत में पूर्व मंत्री ने दावा किया है कि विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने उनके विरुद्ध बेहद आपत्तिजनक और निराधार शब्दों का प्रयोग किया गया. उनके बारे में डकैती करने वाला और जमीन लूटने में कमीशन खाने वाला कहा गया। इसके अलावा आपराधिक प्रवृत्ति का आदमी जैसे अपमानजनक टिप्पणी की गई। पूर्व मंत्री ने विधायक के इस संबोधन को स्थानीय डिजिटल मीडिया चैनलों और फेसबुक पेजों पर प्रसारित किया गया है. उन्होंने पुलिस से इन वीडियो साक्ष्यों को सुरक्षित करने और संबंधित प्लेटफॉर्म से तकनीकी विवरण प्राप्त करने की मांग की है।

जान को खतरा

दर्ज शिकायत में पूर्व मंत्री ने दावा किया है कि विधायक के इन झूठे और मनगढ़ंत बयानों से शिकायतकर्ता की सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरी क्षति पहुंची है. मिथिलेश ठाकुर ने आशंका जताई है कि इस प्रकार के बयानों से समाज में उनके प्रति घृणा फैल सकती है और उनके जान-माल को खतरा पैदा हो सकता है.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर