Wednesday, July 22, 2026

मंत्री इरफान अंसारी ने सीएम को लिखा पत्र, कहा – पेट्रोल पंपों पर तैनात हो पुलिसकर्मी

रांची : झारखंड में पेट्रोल-डीजल पंपों पर बढ़ती भीड़ और लंबी कतारों को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। स्वास्थ्य मंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि राज्य के कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे पेट्रोल पंप संचालकों और आम जनता के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनती जा रही है।

उन्होंने आशंका जताई है कि यदि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण नहीं किया गया तो किसी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि राज्य के सभी भीड़भाड़ वाले पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने यह भी बताया कि संभावित आपात स्थिति को देखते हुए राज्य के अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी घटना की स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर