Thursday, November 5, 2026

झारखंड में मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 4 दिनों तक हो सकती लगातार बारिश, कई जिलों में वज्रपात

रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बुधवार से बदल चुका है. बुधवार की शाम से रातभर कुछ जिलों में बारिश देखने को मिली. वहीं, आज यानी गुरुवार के मौसम की बात करें तो आज भी झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश के साथ कुछ जिलों में मध्यम से हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले अगले 4 दिनों तक झारखंड में मौसम का मिजाज ऐसा ही बदला हुआ रहेगा. यानी राज्य में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में आपसी रंजिश में आदिम जनजाति समुदाय के बिरहोर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

राज्य के पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, गुमला, रांची और खूंटी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना बनी रहेगी. इस दौरान कुछ जिलों में बादल छाए रहने की वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है.

लगातार बारिश होने की संभावना

अगले 4 दिनों तक झारखंड के मौसम में मिला-जुला असर देखने को मिलेगा, जहां कुछ जिलों में भारी बारिश तो कहीं मध्यम और कहीं हल्की बारिश देखने को मिलेगी. हालांकि, इस दौरान तेज हवा चलने और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. खासतौर पर लोगों को खुले मैदान और खेतों में जाने से मना किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 10 अगस्त तक झारखंड का मौसम ऐसा ही बना रहेगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर