Thursday, November 5, 2026

हजारीबाग में आपसी रंजिश में आदिम जनजाति समुदाय के बिरहोर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

क्राइम डेस्क: हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के सिजुआ स्थित बिरहोर टंडा में आधी रात के बाद आपसी रंजिश को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही इचाक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मृतक की पहचान सुनील बिरहोर (25), पिता छोटन बिरहोर, निवासी बिरहोर टांडा, सिजुआ के रूप में हुई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आधी रात के बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया.

इसे भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा मानसून सत्र आज से शुरू, JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों के आंदोलन की सदन में गूंज

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है. आरोप है कि विजय बिरहोर ने विवाद के दौरान सुनील बिरहोर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही इचाक थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी विजय बिरहोर को गिरफ्तार कर लिया गया. उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की पूरी वजह सामने आ सके.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारण और हत्या में इस्तेमाल किए गए तरीके की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. इचाक थाना पुलिस के अनुसार, सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. परिजनों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर