Tuesday, July 21, 2026

25 लाख का इनामी माओवादी अजय महतो उर्फ ‘टाइगर’ उर्फ ‘बासुदेव’ गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

रांची: झारखंड में नक्सल उन्मूलन की दिशा में झारखंड पुलिस और सीआऱपीएफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जब नक्सल विरोधी संयुक्त अभियान में गिरिडीह जिले के पारसनाथ व आसपास के इलाकों में लंबे समय से सक्रिय 25 लाख इनामी कुख्यात नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर उर्फ बासुदेव गिरफ्तार हो गया है.

अजय महतो गिरिडीह जिले में पीरटांड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव का रहने वाला है। झारखंड सरकार ने उस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार मिलने की भी चर्चा है, हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में अब सरकारी नौकरी पाने वालों को नियुक्ति के समय निष्ठा एवं गोपनीयता की लेनी होगी शपथ, संकल्प जारी

पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार अजय महतो उर्फ टाइगर के अपने कुछ साथियों के साथ किसी घटना को अंजाम देने व संगठन की बैठक के लिए गिरिडीह जिले के सीमावर्ती इलाकों में जुटने की सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियों को मिली थी. इस सूचना पर गिरिडीह पुलिस, CRPF और कोबरा बटालियन के जवानों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया.  ऑपरेशन के दौरान ही सुरक्षा बलों ने अजय महतो को धर दबोचा. अजय महतो उर्फ टाइगर के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं. उसे पारसनाथ और गिरिडीह-बोकारो के इलाकों में माओवादी संगठन का रीढ़ माना जाता था.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर