Thursday, October 29, 2026

ममता बनर्जी के करीबी मदन मित्रा ने छोड़ी टीएमसी, ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट में हुए शामिल

कोलकाता : ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता और ममता बनर्जी के करीबी मदन मित्रा ने बुधवार को ममता बनर्जी की पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया. इस्तीफ़े के बाद मदन मित्रा, ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बाग़ी गुट में शामिल हो गए. इस मौके पर मदन मित्रा ने कहा, “मैं ममता जी से गुज़ारिश करता हूं कि आइए इसे एक मैराथन की तरह देखें. रास्ते में हम ज़रूर मिलेंगे. देखते हैं कौन सा घोड़ा आगे निकलता है. मैंने सभी पदों से इस्तीफ़ा दे दिया है.”

इसे भी पढ़ें : बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, पार्टी नेता व चर्चित गणितविद् केसी सिन्हा बीजेपी में शामिल

इससे पहले ऋतब्रत बनर्जी वाले गुट में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा, “मैंने अभिषेक बनर्जी को सुझाव दिया था कि वो छह महीने या एक साल के लिए हट जाएं. मैंने उनसे कहा, ‘आइए पार्टी को मज़बूत करते हैं, और फिर आप वापस आकर अपनी जगह ले सकते हैं’, लेकिन उन्होंने मना कर दिया.”

“उन्होंने कहा, ‘मैं पार्टी नहीं छोड़ूंगा.’ पार्टी डूब रही है; नाव डूब चुकी है. लोग मर रहे हैं. फिर भी, पार्टी ने यह तय किया कि बाकी सब मर जाएं तो ठीक है, लेकिन अभिषेक को बचाना ज़रूरी है. यह बहुत दुखद है. पार्टी सबकी है, फिर भी ऐसा लगता है कि यह सिर्फ़ अभिषेक की सेवा करने तक ही सीमित रह गई है.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर