Thursday, October 29, 2026

बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, पार्टी नेता व चर्चित गणितविद् केसी सिन्हा बीजेपी में शामिल

पटना : 30 जुलाई को होने वाले बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारी में जुटे जन सुराज पार्टी के संस्थापक व पार्टी उम्मीदवार प्रशांत किशोर को बुधवार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पार्टी नेता व चर्चित गणितविद् केसी सिन्हा व कई अन्य पार्टी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली. भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की मौजूदगी में जन सुराज पार्टी के जिन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली, उसमें बिट्टू सिंह और गोपाल सिंह भी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, याचिकाकर्ता को पटना हाईकोर्ट जाने की दी सलाह

लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव

पटना स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में दीघा के विधायक संजीव चौरसिया भी मौजूद रहे. इस मौके पर पिछले साल 2025 में हुए विधानसभा चुनाव में कुम्हरार विधानसभा सीट से जन सुराज के पूर्व प्रत्याशी और चर्चित गणितविद् केसी सिन्हा ने बीजेपी का दामन थामा. उनके साथ मनेर विधानसभा सीट से जन सुराज के पूर्व प्रत्याशी रहे गोपाल सिंह भी बीजेपी में शामिल हो गए.

बीजेपी में शामिल होने वालों में सबसे चर्चित नाम दीघा विधानसभा सीट से जन सुराज के पूर्व प्रत्याशी रहे बिट्टू सिंह का है. उनके साथ उनकी पत्नी विनीता बिट्टू सिंह ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. विनीता बिट्टू सिंह पहले पटना से मेयर का चुनाव भी लड़ चुकी हैं. इन नेताओं के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ली.

हुई ‘घर वापसी’

बीजेपी में शामिल होने के बाद बिट्टू सिंह और गोपाल सिंह ने अपने फैसले को घर वापसी बताया. उन्होंने कहा कि अब उनका राजनीतिक सफर बीजेपी के साथ ही रहेगा. उन्होंने कहा कि घर वापसी हुई है. अब यहीं जीना और मरना है. वहीं कुम्हरार के पूर्व प्रत्याशी केसी सिन्हा ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में मैंने यह फैसला लिया है. केंद्र को मजबूत करना है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर