नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उत्तरी बंगाल के बागडोगरा जाने से पहले एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थाओं को पर्दे के पीछे से भारतीय जनता पार्टी नियंत्रित कर रही है।
Highlights:
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आयोग के नोटिफिकेशन में बीजेपी का चुनाव चिन्ह होने और नंदीग्राम के बीडीओ को भवानीपुर ट्रांसफर करने को लेकर तीखा हमला बोला है. ममता ने आरोप लगाया कि यह सब एक ‘गद्दार’ के इशारे पर हो रहा है और राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को जानबूझकर पंगु बनाया जा रहा है.
ममता बनर्जी ने एक हालिया नोटिफिकेशन का हवाला दिया, जिसमें कथित तौर पर चुनाव आयोग के आधिकारिक पत्राचार के साथ बीजेपी का रबर स्टैंप या चुनाव चिन्ह दिखाई दे रहा था. उन्होंने तीखे लहजे में कहा, ‘मैं आपको सबूत दिखाना चाहती हूं कि यह चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है. इनके नोटिफिकेशन में आप स्पष्ट रूप से बीजेपी का चिन्ह देख सकते हैं. अब यह पूरी तरह साफ हो गया है कि चुनाव आयोग किसके निर्देशन में काम कर रहा है. बिल्ली अब थैले से बाहर आ गई है.’ उन्होंने इसे महज एक तकनीकी भूल मानने से इनकार करते हुए एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश बताया.
बंगाल में देसी बम बरामद
उत्तर 24 परगना जिले के हारोआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक घर से 22 देसी बम बरामद किए हैं। घटना के बाद से घर का मालिक फरार बताया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने SIR सप्लीमेंट्री लिस्ट को लेकर कहा कि उनका काम केवल सूची प्रकाशित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायिक अधिकारियों से जो सूची मिलती है, उसी को जारी किया जाता है।
यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने बाघापुराना समिति चुनाव 28 मार्च को करने का दिया सख्त निर्देश
तमिलनाडु में AIADMK पर केस दर्ज
तमिलनाडु में AIADMK के पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मदुरै के थिरुमंगलम के पास चुनाव प्रचार में नाबालिगों को शमिल करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस इस मामले कि जांच कर रही है।

