Monday, October 5, 2026

गरबा खेलते समय नहीं बिगड़ेगा मेकअप, इन टिप्स से पाएं लॉन्ग-लास्टिंग लुक

लाइफस्टाइल: नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया खेलने का उत्साह अलग ही होता है। इस मौके पर हर लड़की चाहती है कि जब वह घर से बाहर निकले तो सबसे खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखे। इसके लिए लड़कियां कई दिनों पहले से अपने कपड़े, ज्वेलरी और मेकअप की तैयारी शुरू कर देती हैं। लेकिन गरबा खेलते समय चेहरे पर आने वाला पसीना पूरे मेकअप को खराब कर सकता है और इससे लुक भी फीका पड़ जाता है। अगर आप चाहती हैं कि गरबा नाइट पर आपका मेकअप घंटों तक फ्रेश बना रहे, तो कुछ आसान टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े: “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान के तहत 2 से 8 अक्टूबर तक “लोकतंत्र बचाओ सप्ताह” मनाने का आह्वान

चेहरे की सही सफाई और बर्फ का इस्तेमाल

लंबे समय तक मेकअप को टिकाए रखने के लिए सबसे पहले अपनी स्किन को अच्छी तरह तैयार करना जरूरी है। मेकअप करने से पहले चेहरे को एक अच्छे फेस वॉश से साफ कर लें। इसके बाद बर्फ के एक टुकड़े को साफ कपड़े में लपेटकर चेहरे पर 2 से 3 मिनट तक हल्के हाथों से लगाएं। इससे त्वचा ठंडी महसूस होती है और मेकअप से पहले चेहरा फ्रेश नजर आता है। इसके बाद चेहरे को हल्के हाथों से सुखाकर थोड़ा मॉइस्चराइजर लगा लें।

प्राइमर और सही फाउंडेशन का करें इस्तेमाल

मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए प्राइमर का इस्तेमाल काफी जरूरी है। मॉइस्चराइजर लगाने के करीब 2 मिनट बाद चेहरे और गर्दन पर ऑयल-कंट्रोल प्राइमर लगाएं। इसके बाद ऐसा फाउंडेशन चुनें जो लाइटवेट हो और आपकी स्किन के लिए सही हो। बहुत ज्यादा हैवी फाउंडेशन पसीने के साथ जल्दी बिगड़ सकता है। फाउंडेशन को ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से अच्छी तरह लगाएं और अंत में कॉम्पैक्ट या लूज पाउडर से मेकअप सेट करें। माथे, नाक और ठुड्डी पर थोड़ा ज्यादा पाउडर लगाया जा सकता है, क्योंकि इन जगहों पर पसीना ज्यादा आता है।

आई मेकअप और लिपस्टिक रखें लॉन्ग-लास्टिंग

गरबा नाइट पर खूबसूरत आंखें पूरे लुक को और बेहतर बना सकती हैं। लेकिन पसीने की वजह से काजल, आईलाइनर और मस्कारा फैल सकते हैं। इसलिए वॉटरप्रूफ काजल, आईलाइनर और मस्कारा का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा। अगर आप आईशैडो लगा रही हैं, तो पहले पलकों पर थोड़ा कंसीलर या आई प्राइमर लगाएं। इससे आई मेकअप ज्यादा देर तक बना रह सकता है। वहीं लिपस्टिक के लिए लिक्विड मैट लिपस्टिक एक अच्छा विकल्प हो सकती है। लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर थोड़ा पाउडर लगाकर फिर लिपस्टिक लगाएं, इससे वह लंबे समय तक टिकी रह सकती है।

मेकअप फिक्सर और ये छोटे टिप्स आएंगे काम

मेकअप पूरा करने के बाद चेहरे पर मेकअप फिक्सिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें। स्प्रे को चेहरे से थोड़ी दूरी पर रखकर 2 से 3 बार लगाएं और फिर इसे खुद सूखने दें। इससे मेकअप ज्यादा देर तक सेट रहने में मदद मिलती है। इसके अलावा गरबा खेलने जाते समय अपने बैग में ब्लॉटिंग पेपर या टिश्यू पेपर जरूर रखें। पसीना आने पर चेहरे को रगड़ने के बजाय टिश्यू से हल्के हाथों से थपथपाकर पसीना सुखाएं। इन आसान टिप्स को अपनाकर आप गरबा नाइट पर लंबे समय तक अपना मेकअप और लुक फ्रेश रख सकती हैं और बिना किसी परेशानी के पूरी रात गरबा का मजा ले सकती हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर