Tuesday, July 21, 2026

बिग बॉस के ओटीटी सीजन पर मेकर्स ने लगाई रोक, इस साल अलग से ओटीटी पर नहीं आएगा मेगा शो

मनोरंजन डेस्क : बिग बॉस ओटीटी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। जिस पर मेकर्स ने यह साफ कर दिया है कि आगे ये शो पहले ओटीटी पर और फिर टीवी पर दिखाया जाएगा, उन्होंने कहा कि अब शो का अलग ओटीटी सीजन नहीं आएगा। ‘बिग बॉस 19’ खत्म होने के बाद फैंस बेसब्री से ‘बिग बॉस ओटीटी’ के आने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में हुए ‘बिग बॉस 19’ के विजेता गौरव खन्ना बने। शो के खत्म होने के बाद दर्शकों के मन में एक ही सवाल था कि क्या बिग बॉस ओटीटी का नया सीजन आएगा या नहीं ?

इसी बीच 20 जनवरी को मेकर्स ने यह दावा किया कि बिग बॉस के डिजिटल यानी ओटीटी वर्जन को बंद कर दिया जाएगा। जिसकी खबर मिलते ही फैंस के बीच काफी सनसनी मच गई। साथ ही शो के क्रिएटर ऋषि नेगी ने स्क्रीन संग बातचीत करके यह कनफर्म कर दिया कि ओटीटी वर्जन को अलग से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा ‘पिछले साल हमने हिंदी बिग बॉस को डिजिटल फर्स्ट किया था, यानी पहले ये जियोहॉटस्टार पर चलता है और फिर टीवी पर आता है। आगे भी यही मॉडल फॉलो किया जाएगा।’

नेगी ने बताया कि हिंदी के अलावा बाकी भाषाओं में शो को ओटीटी और टीवी पर एक साथ दिखाया जाता है। उनका मानना है कि ओटीटी और टीवी दोनों का अपना अलग दर्शक वर्ग है, आगे उनेहोंने बताया ‘ऑडियंस बहुत अलग-अलग तरह की है। कई लोग अब भी तय समय पर टीवी पर शो देखना पसंद करते हैं, मेरी मां आज भी बिग बॉस टीवी पर ही देखती हैं’।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने यह दावा किया कि ‘बिग बॉस ओटीटी’ को इसलिए बंद किया जा रहा है, क्योंकि अब मेन शो टीवी और ओटीटी दोनों पर एक साथ आता है। मेकर्स नहीं चाहते कि ऑडियंस बंटे और व्यूअरशिप सीमित हो। हालांकि, अब तक ‘बिग बॉस ओटीटी’ के किसी भी पुराने विजेता ने इस फैसले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। दर्शकों ने ‘बिग बॉस ओटीटी’ के अब तक तीन सीजन को काफी पसंद किया है। जिसमें पहले सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल थीं, एल्विश यादव ने दूसरे सीजन में ट्रॉफी जीती थी, जबकी तीसरे सीजन की विजेता सना मकबूल वनीं। खासतौर पर यंग ऑडियंस का ओटीटी फॉर्मेट पर जबरटस्त सपोर्ट मिला था।

बता दें, बिग बॉस भारत का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो माना जाता है। जिसे सलमान खान होस्ट करते हैं और एक घर में बंद रहकर सेलेब्रिटी और आम लोग खेलते हैं। जहां कई तरह की स्ट्रैटेजी, ड्रामा और रिश्ते सब देखने को मिलता है। कंटेस्टेंट्स की किस्मत पब्लिक वोटिंग से तय होती है। इसी शो का डिजिटल वर्जन ‘बिग बॉस ओटीटी’ था, जो जियोहॉटस्टार जैसै प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। वहीं, अब इस खबर के सामने आने के बाद फैंस को ‘बिग बॉस’ के नए सीजन ‘बिग बॉस 20’ का इंतजार है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर