Wednesday, November 4, 2026

आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत 7 सांसद बीजेपी में होंगे शामिल

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी के कई राज्यसभा सांसदों के साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। इसके साथ उन्होंने दो तिहाई सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया है. शुक्रवार दोपहर बाद बदले राजनीतिक घटनाक्रम में राघव चड्ढा ने कहा है कि वो आम आदमी पार्टी को छोड़ रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ AAP के कुछ अन्य नेता भी आम आदमी पार्टी से अपना नाता तोड़ रहे हैं. राघव चड्ढा के साथ आप के कुछ अन्य सांसद भी बीजेपी में जा रहे हैं. इसमें अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : मेरठ- करनाल हाईवे में मिली नोटों की गड्डी, रकम जब्त कर मालिक की तलाश में जुटी पुलिस

राज्यसभा चेयरमैन को दी जानकारी

AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “हमने यह फैसला किया है कि हम, यानी राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में मिला लेंगे.” राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दो तिहाई से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं, उन्होंने हस्ताक्षर भी कर दिए हैं, आज सुबह चेयरमैन राज्यसभा को सबमिट कर दी है.

इन सांसदों के साथ आने का दावा

राघव चड्ढा ने जिन सांसदों के बीजेपी में जाने की बात कही है उसमें स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रमजीत सिंह साहनी का नाम शामिल है।

AAP पर निशाना साधा

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, “जिस AAP को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई है. अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी फायदे के लिए काम करती है. पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं. इसलिए, आज हम यह घोषणा करते हैं कि मैं AAP से खुद को अलग कर रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं.’

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर