Wednesday, November 4, 2026

मेरठ- करनाल हाईवे में मिली नोटों की गड्डी, रकम जब्त कर मालिक की तलाश में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के मेरठ- करनाल हाईवे में हड़कंप मच गई और सड़क पर अचानक नोटों की बारिश होने लगे. इस बात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नोटों को सड़क से उठाकर अपने कब्जे में ले लिया. नोटों की गिनती की गई तो पता चला कि उसमें लगभग 4 लाख रुपए है, जिसमें 500, 200 और 100 के नोट शामिल थे.

स्थानीय लोगों ने कहा कि एक बाइक सवार के बैग से नोट गिर रहे थे, लेकिन उसे इस बात का पता नहीं चला. हालांकि अबतक बाइक सवार अपने नोटों का दावा करने नहीं पहुंचा है, वहीं नोट पर लगी स्लीप से पता चला कि उसे किसी बैंक से निकाला गया था.

नोट गिरता रहा युवक को भनक तक नहीं 

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर शाम मेरठ-करनाल हाईवे पर एक बाइक सवार युवक तेज रफ्तार से जा रहा था. उसके पीठ पर एक काला बैग टंगा हुआ था, संभवना है कि सफर के दौरान बैग की चेन खुल गई और नोटों की गड्डी बाहर गिरने लगी. कुछ नोट गिर गए तो कुछ नोट सड़क पर बिखर गए, लेकिन भी युवक को इस बात की जरा सी भी भनक नहीं थी. वहीं हाइवे पर लगभग आधे किलोमीटर तक नोट बिखरे पड़े थे और बाइक सवार अपनी धून में चलता रहा.

इसे भी पढ़े: झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव, अगले 24 घंटे में तेज आंधी और बारिश की आशंका, येलो अलर्ट जारी

4 लाख रुपए बरामद

इसी दौरान मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना क्षेत्र के गांव खरड निवासी अमित कुमार वहीं से गुजर रहा था और उसने काबड़ौत पुल के पास नोट बिखरा देखा और बाइक सवार को जाते देखा. उसने तुरंत पास में चेकिंग कर रहा बलवा चौकी इंचार्ज मुकेश दिनकर को इसकी सूचना दी. जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर बिखरे नोटों की गड्डियों को उठाना शुरु किया.

पुलिस ने लगभग 500 मीटर के दायरे से नोटों को इकट्ठा किया. उन्होंने 4 लाख रुपए बरामद किए जिसमें 500 के 6 गड्डियां, 200 के 4 गड्डियां और 100 के 2 गड्डियां शामिल थे. इस गड्डियों पर बैंक की पर्ची और मोहर लगे है, जिसके माध्यम से मालिक तक पहुंचाने में आसानी होगी.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मालिक की तलाश 

अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने कहा कि, हाईवे से मिले हुए सभी रकम को फिलहाल थाने के मालखाने में जमा किया गया है. इसके साथ ही हाईवे पर लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है ताकि बाइक सवार की पहचान की जा सके. इसके साथ ही गड्डियों में लगी पर्ची के आधार पर संबंधित बैंक से संपर्क किया जा रहा है.

वहीं अधिकारियों ने कहा कि अबतक जिले के किसी भी थाने में बड़ी रकम खोने की शिकायत दर्ज नहीं की गई है. पुलिस ने अपील की है कि जिस भी व्यक्ति के रुपए खोए है वह अपना उचित प्रमाण और बैंक संबंधी दस्तावेजों को पेश करके रकम वापस ले जाए. वहीं प्रशासन ने ईमानदार नागरिकों की सराहना की है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर