मुंबई: मुंबई में खाने की साफ-सफाई में लापरवाही को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने चर्चित ब्रांड्स Domino’s Pizza के तीन आउटलेट्स के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। जांच में सामने आया कि इन जगहों पर बेसिक नियमों का पालन नहीं हो रहा था। यह कार्रवाई विले पार्ले, बोरीवली और घाटकोपर (आर-सिटी मॉल) के आउटलेट्स पर की गई।
इसे भी पढ़ें : मौसम बदलते ही फीवर की चपेट में आकर हुए बीमार तो ये चीजें देंगी शरीर को ताकत
मिली जानकारी के अनुसार जांच के दौरान किचन में गंदगी, खाने को सही तरीके से स्टोर न करना, पेस्ट कंट्रोल की कमी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का न होना जैसी कई बड़ी खामियां मिलीं। कुछ जगहों पर तो वेज और नॉन-वेज खाना भी अलग-अलग नहीं रखा गया था और स्टाफ की साफ-सफाई भी ठीक नहीं पाई गई।
FDA ने साफ कहा है कि जब तक ये सभी कमियां ठीक नहीं की जाएंगी, तब तक इन आउटलेट्स को दोबारा खोलने की इजाजत नहीं मिलेगी। लोगों के लिए सलाह है कि बाहर खाना खाते समय साफ-सफाई जरूर देखें। अगर कहीं गड़बड़ी लगे तो शिकायत करें और हमेशा साफ-सुथरी जगह पर ही खाना खाएं।

