Thursday, October 29, 2026

मौसम बदलते ही फीवर की चपेट में आकर हुए बीमार तो ये चीजें देंगी शरीर को ताकत

Health Desk: मौसम बदलते ही अचानक सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश या शरीर में दर्द महसूस होने लगता हैं. मौसम में इस बदलाव के दौरान वायरल इंफेक्शन और सीजनल फ्लू के मामले बढ़ सकते हैं. ऐसे में कई बार कमजोरी इतनी ज्यादा महसूस होती है कि रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल लगने लगता है. दवाओं और आराम के साथ इस दौरान खानपान पर ध्यान देना भी जरूरी है. सही खाना शरीर को एनर्जी देने व रिकवरी में भी मदद करता है. अगर आप या आपके घर में कोई फ्लू से परेशान है, तो डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं.

हाइड्रेशन का रखें ध्यान

फ्लू के दौरान बुखार और पसीने की वजह से शरीर में पानी की कमी हो सकती है. इसलिए प्यास न लगने पर भी थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें. सिर्फ पानी ही नहीं, नारियल पानी, हल्का सूप, नींबू पानी और दूसरे गुनगुने पानी भी लिए जा सकते हैं. इससे शरीर में पानी की कमी होने से मदद मिलती है.

खिचड़ी और दलिया को दें जगह

फ्लू के दौरान भूख कम लगना आम बात है. ऐसे में बहुत ज्यादा मसालेदार या भारी खाना खाने के बजाय हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन बेहतर होता है. आप खिचड़ी, दलिया, मूंग दाल, सादी रोटी और उबली हुई सब्जियां खा सकते हैं. ये पेट पर ज्यादा बोझ नहीं डालते और शरीर को जरूरी पोषण भी देते हैं.

फलों और सब्जियों को करें शामिल

बीमारी के दौरान शरीर को अलग-अलग पोषक तत्वों की जरूरत होती है. इसलिए अपनी डाइट में फल और सब्जियां जरूर शामिल करें. संतरा, मौसमी, अमरूद, कीवी और पपीता जैसे फल सेहत के लिए अच्छे हो सकते हैं. इसके अलावा पालक, गाजर, टमाटर और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां भी खाई जा सकती हैं.

कमजोरी से बचने के लिए प्रोटीन लें

फ्लू के दौरान शरीर कमजोर महसूस कर सकता है.ऐसे में प्रोटीन वाली चीजें डाइट का हिस्सा बनाना फायदेमंद हो सकता है.दाल, पनीर, दही, दूध, सोया और अंडा जैसे चीजे अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार ले सकते हैं. इससे शरीर को प्रोटीन मिलता है, जो रिकवरी के लिए बेहतर होता है.

फ्लू में इन चीजों से बनाएं दूरी

बीमारी के दौरान स्वाद के चक्कर में जंक फूड, बहुत ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना खाने से बचना बेहतर होता है. कोल्ड ड्रिंक की जगह पानी,सूप या दूसरे पौष्टिक चीज़े ले सकते हैं.उसके साथ ही पर्याप्त नींद लेना और शरीर को आराम देना भी जरूरी है. डॉक्टर ने कोई दवा लिखी है तो उसे उनकी सलाह के अनुसार ही लें.

कब डॉक्टर से संपर्क करे?

अधिकतर लोग कुछ दिनों में आराम और सही देखभाल से ठीक होने लगते हैं. लेकिन अगर बुखार लगातार बना रहे, सांस लेने में परेशानी हो, सीने में दर्द हो या कमजोरी लगातार बढ़ रही हो, तो इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह लें. फ्लू में सिर्फ दवा ही नहीं, आराम, पर्याप्त पानी और पौष्टिक खाना भी आपकी रिकवरी कए लिए बेहतर होता हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर