Sunday, November 1, 2026

गढ़वा में तीन होटलों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, देह व्यापार मामले में सील, 14 जोड़े हिरासत में

गढ़वा : शहर के कई नामचीन होटलों में प्रशासन ने बड़ी छापेमारी कर अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसा है। सोमवार को एसडीएम और एसडीपीओ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ चलाए गए अभियान में 14 जोड़ा लड़का-लड़की को बिना वैध इंट्री के ठहरे पाए जाने पर हिरासत में लिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने संबंधित कमरों की तलाशी ली, जिसमें कई लोगों के पास से अवांछित सामान भी बरामद किया गया।

कार्रवाई के क्रम में नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन होटलों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर के होटल व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि होटल संचालन में नियमों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी होटल संचालकों को आगंतुकों की सही पहचान और एंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई

छापेमारी के दौरान लगभग 14 जोड़े नाबालिग लड़के-लड़कियों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों होटलों के मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया है.प्रशासन अब इन होटलों के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की तैयारी कर रहा है. गढ़वा में देह व्यापार के खिलाफ यह दूसरा बड़ा प्रहार है. करीब एक वर्ष पहले भी जयश्री होटल में छापेमारी कर इसी तरह के धंधे का खुलासा हुआ था, जिसके बाद होटल मालिक जय सोनी को जेल जाना पड़ा था.

इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य होटलों और लॉज संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है.पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और पकड़े गए नाबालिगों के परिजनों से भी संपर्क साधा जा रहा है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अनैतिक कार्यों को बढ़ावा देने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर