Monday, November 2, 2026

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई

जमशेदपुर : महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कालेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर डॉक्टरों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा है, जिससे अस्पताल में मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। ओपीडी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं और कई विभागों में इलाज की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

इसे भी पढ़ें : कल्पना सोरेन ने असम में भेड़गांव व मजबत विधानसभा क्षेत्र में JMM उम्मीदवारों के पक्ष में की चुनावी सभा

जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि वे अचानक हड़ताल पर नहीं गए हैं, बल्कि बीते कई वर्षों से लगातार अपनी मांग उठा रहे थे। इससे पहले उन्होंने काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया, लेकिन जब उनकी बातों को अनसुना किया गया, तब मजबूर होकर उन्हें अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। डॉक्टरों के अनुसार, यह कदम उनकी मजबूरी है और जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर