Sunday, November 1, 2026

दिल्ली में बारिश के बीच बड़ा हादसा, सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग, 8 लोगों के दबे होने की आशंका

न्यूज डेस्क: राजधानी दिल्ली के साउथ कैंपस इलाके में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया. सत्य निकेतन में एक बिल्डिंग अचानक ढह गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक 8 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिल्डिंग बिना किसी चेतावनी के गिर गई. पहले हल्का कंपन महसूस हुआ, फिर पूरा ढांचा तेजी से नीचे आ गया. आसपास खड़े लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही सब मलबे में बदल चुका था.

इसे भी पढ़े: मुंबई में दही हांडी के दौरान गिरा खंभा, 7 साल के मासूम की मौत से जश्न बना मातम

राहत टीम तुरंत एक्टिव

घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को कॉल किया. करीब 1:30 बजे कॉल मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची. टीम मलबा हटाकर फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. इलाके को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

बारिश से कमजोर हुई इमारत

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि लगातार हो रही बारिश से बिल्डिंग की हालत खराब हो गई थी. माना जा रहा है कि स्ट्रक्चर पहले से कमजोर था और पानी की वजह से दबाव बढ़ गया.

इलाके में दहशत, प्रशासन पर सवाल

हादसे के बाद आसपास के लोगों में डर साफ दिख रहा है. स्थानीय लोग कह रहे हैं कि इमारत की हालत पहले से ठीक नहीं थी. ऐसे में समय रहते जांच क्यों नहीं हुई, इस पर सवाल उठ रहे हैं. फिलहाल पूरा फोकस राहत-बचाव पर है. टीम मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटी है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर