Tuesday, September 15, 2026

बारामती में दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार आज, उमड़ा जनसैलाब

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार का पार्थिव शरीर पुणे जिले के बारामती स्थित काटेवाड़ी में उनके आवास पर लाया गया, जहां उन्हें अंतिम दर्शन देने के लिए परिवार के सदस्य, पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम लोग जुटे। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम यात्रा के लिए ले जाया गया। सुबह 11 बजे बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

अजित पवार के अंतिम संस्कामहाराष्ट्र र में महाराष्ट्र सरकार का पूरा मंत्रिमंडल मौजूद रहा, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने बारामती पहुंचे। बताया गया कि बुधवार सुबह 8.45 बजे उनका चार्टर्ड विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दर्दनाक हादसे में अजित पवार समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू सदस्य शामिल थे।

66 वर्षीय अजित पवार आगामी 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए चार चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले थे। सरकार ने उनके सम्मान में महाराष्ट्र में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर