Wednesday, July 22, 2026

लुधियाना की मेयर और गायक दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

न्यूज डेस्क: पंजाब के लुधियाना में मेयर इंदरजीत कौर और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सोमवार सुबह निगम कमिश्नर की सरकारी ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल भेजा गया, जिसमें मेयर और गायक के घर पर बम धमाका करने की चेतावनी दी गई है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

धमाके का समय भी लिखा

धमकी भरे मेल में लिखा गया है कि मेयर इंदरजीत कौर के घर पर दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर विस्फोट किया जाएगा। वहीं पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के गांव स्थित घर पर 6 जून तक रात 9 बजकर 11 मिनट पर धमाका करने की धमकी दी गई है। मेल में इस हमले को अंजाम देने का दावा करते हुए कुछ नामों का भी उल्लेख किया गया है।

धमकी भरे ईमेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी का नाम लिखा गया है। इसके अलावा इंजीनियर गुरनख सिंह, रूकन शाहवाल, डॉक्टर गुरनिवैर सिंह और खान रजादा के नाम भी मेल में शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी यह जांच कर रही है कि मेल किसने भेजा और इसमें लिखी गई जानकारी कितनी विश्वसनीय है।

सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

धमकी मिलने के बाद मेयर कैंप कार्यालय और संबंधित स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और साइबर टीम भी ईमेल के स्रोत का पता लगाने में लगी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि धमकी को गंभीरता से लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: बिहार के गया में पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी, नकली दवाओं के बड़े कारोबार की आशंका

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर