Thursday, July 23, 2026

हजारीबाग में बाड़ी की सफ़ाई के दौरान तेज धमाका, 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

हजारीबाग : हजारीबाग के बड़ा बाज़ार टीओपी थाना क्षेत्र के हबीबी नगर में बुधवार को एक जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। धमाके की आवाज़ इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब कुछ लोग बाड़ी की सफ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे लोग घबरा गए। धमाके के बाद इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल ब्लास्ट के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि धमाका किसी विस्फोटक सामग्री की वजह से हुआ या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर