रांची : झारखंड की पूर्व विधायक व कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सह प बंगाल की सह प्रभारी अंबा प्रसाद अब जल्द ही राजनीति के साथ साथ अधिवक्ता के रूप में कोर्ट रूम में भी सक्रिय नजर आएंगी। दरअसल अंबा प्रसाद ने ऑल इंडिया बॉर परीक्षा(AIBE) पास कर ली है. इस संबंध में विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल पर अंबा प्रसाद ने यह जानकारी साझा की है।
इसे भी पढ़ें : JSSC CGL नियुक्ति धांधली मामले में जेल में बंद मुख्य आरोपी अभय तिवारी की जमानत पर एक अक्टूबर को होगी सुनवाई
अपने पोस्ट में अंबा प्रसाद ने लिखा, “राजनीति के गलियारों के साथ-साथ, न्यायालय के गलियारों में भी हम कदम बढ़ा चुके हैं। विधायिका का अनुभव तो है, कार्यपालिका की कार्यशैली का भी अनुभव है। विधायिका एवं कार्यपालिका के बीच की कश्मकश में फंसी जनता के लिए अब न्याय की गुहार भी लगाऊँगी। जनता जनार्दन पर किए गए हर अन्याय एवं प्रताड़ना के ख़िलाफ़ पहले भी आवाज़ उठाती थी और अब क़ानूनी लड़ाई भी लड़ूँगी। आपकी अम्बा आपलोगों के आशीर्वाद से AIBE की परीक्षा पास कर गई है।“


