Friday, September 25, 2026

पलामू में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, हादसे में दो किशोरों की हुई मौत

पलामू: झारखंड के पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के लॉटपोरी गांव के समीप गुरुवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक ने पेड़ में टक्कर मार दी.इस सड़क हादसे में बाइक सवार दो किशोरों की इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि एक अन्य घायल किशोर का इलाज हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है.

इसे भी पढ़ें : पलामू में हादसे के 48 घंटे बाद कोयल नदी में डूबे हेमंत का शव बरामद, बेलचंपा घाट से मिला शव

मृतकों की पहचान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अमाही गांव निवासी सुपेंद्र मेहता के पुत्र सुजीत कुमार(16) और डंडिला गांव निवासी रूपन यादव के पुत्र मंजीत यादव के रूप में हुई है.वहीं अमाही गांव निवासी मंदीप यादव का पुत्र मंटू कुमार का इलाज गंभीर रूप से घायल है.

जानकारी के अनुसार, बाइक संख्या JH03 AS 9573 पर तीन किशोर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान लॉटपोरी के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर मोहम्मदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर