Tuesday, November 3, 2026

स्कूल में परोसा गया वाइस प्रिंसिपल के घर बचा हुआ खाना, वाइस प्रिंसिपल समेत 15 छात्र हुए बीमार, मचा हड़कंप

तेलंगाना: संगारेड्डी जिले में एक सरकारी स्कूल से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां खाना खाने के बाद 15 छात्र और वाइस प्रिंसिपल अचानक बीमार पड़ गए. बच्चों को उल्टी, मितली और बेचैनी होने लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा. यह घटना मुनिपल्ली मंडल के पेद्दालोडी जिला परिषद हाई स्कूल की है.

जानकारी के मुताबिक, वाइस प्रिंसिपल वेंकटेश के घर पर एक निजी कार्यक्रम हुआ था. उसी कार्यक्रम का बचा हुआ खाना स्कूल लाया गया. फिर स्टाफ ने वही खाना बच्चों को परोस दिया. खाना खाने के थोड़ी देर बाद ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी. वाइस प्रिंसिपल ने भी वही खाना खाया था, इसलिए वे भी बीमार हो गए.

इसे भी पढ़े: भोजपुर में पानी का कहर, नदी, तालाब और बाढ़ के पानी में डूबने से 3 की मौत

अस्पताल में इलाज जारी

हालत बिगड़ने पर सभी 15 छात्रों को सादाशिवपेट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं और लगातार नजर रखी जा रही है. वहीं वाइस प्रिंसिपल की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें संगारेड्डी जिला सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि बिना किसी जांच के बचा हुआ खाना स्कूल में दे दिया गया. इसी वजह से फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है. अब स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई.

प्रशासन अलर्ट, जांच जारी

घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है. अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी. फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है. यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि स्कूलों में खाने को लेकर जरा सी भी लापरवाही खतरनाक हो सकती है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर