Monday, November 2, 2026

लॉ छात्रा से यौन शोषण का आरोपी वकील गिरफ्तार, रांची में चार अपराधी धराए

रांची : पाकुड़ में लॉ छात्रा से यौन शोषण के आरोपी वकील को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि कानून की अहम बारीकियां सिखाने के बहाने आरोपी ने लॉ छात्रा के साथ पहले दुष्कर्म किया और घिनौनी करतूत का वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिवक्ता जोएल मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी अधिवक्ता पिछले सात महीनों से छात्रा को डरा-धमकाकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था. मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के पति को इस बात की जानकारी हुई. पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत पर आरोपी जोएल मुर्मू के खिलाफ कांड संख्या 61/26 दर्ज की है.

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग के कुसुंभा की घटना ने झारखंड को किया शर्मसार, भाकपा ने सीएम व डीजीपी को लिखा पत्र

रांची में चार अपराधी गिरफ्तार

रांची पुलिस ने हथियार की अवैध तरीके से खरीद बिक्री मामले में बड़ी कार्रवाई है. इस मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि इटकी और लापुंग इलाके में हथियार की खरीद बिक्री की जा रही है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया. गठित टीम इलाके में छापेमारी की और सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

ड्यूटी के दौरान कर्मी की मौत

राजधानी रांची के डोरंडा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक व्यक्ति का नाम संजय कुमार है. संजय कुमार एजी ऑफिस में कार्यरत थे. आज भी वे एजी ऑफिस में ड्यूटी पर तैनात थे. उनकी मौत से एजी ऑफिस में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम एजी ऑफिस पहुंच कर जांच में जुटी हुई है. आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक की वजह से मौत हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

हत्या के आरोपी का कोर्ट में सरेंडर

राजधानी रांची के कांके में बीते 12 मार्च को हुए पाहन राजेंद्र मुंडा हत्याकांड के आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. सोलह एकड़ जमीन विवाद को लेकर हुई इस घटना का अमित तावड़े ने पिछले दिनों कोर्ट में सरेंडर किया. मृतक राजेंद्र मुंडा के परिवार वालों का कहान है कि जमीन को लेकर अमित तावड़े से विवाद चल रहा था. उसी विवाद में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया.

बताया जा रहा है कि सुकुरहूटू में 12 मार्च 2026 की शाम पाहन राजेंद्र मुंडा की गोली मारकर हत्या कर देने के पहले अमित तावड़े से 25 फरवरी 2026 को झगड़ा भी हुआ था. इस संबंध में रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि जांच में पता चला कि पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर