Monday, November 2, 2026

राजस्थान में सड़क बनाते समय करंट लगने से 8 मजदूरों की हुई मौत, पुलिस ने ये बताया

न्यूज डेस्क: राजस्थान के झुंझुनू जिले में सड़क निर्माण के दौरान करंट की चपेट में आने के कारण एक साथ 8 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग इस घटना में झुलस गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, ”छापोली गांव में सड़क निर्माण का कार्य हो रहा था। निर्माण कार्य के दौरान रोड़ी मिलाने वाली मशीन ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार के संपर्क में आ गई। ऐसे में मशीन में करंट फैल गया और मौके पर काम कर रहे मजूदर करंट की चपेट में आ गए।”

इसे भी पढ़ें : पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए तीन विधायक

पुलिस ने आगे कहा- ”आठ मजदूरों की मौत होने की जानकारी दी गई है।” शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन थी। लाइन के संपर्क में आते ही मशीन में करंट दौड़ गया और वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से प्रभावित हुए। वहीं घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों में घटना को लेकर नाराजगी देखी गई।

मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया दुख

इधर हादसे की सूचना मिलने के बाद पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। हादसे पर सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा- “झुंझुनूं में हुए हादसे में करंट लगने से श्रमिकों की असामयिक मृत्यु का समाचार दुखद है। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावित परिवारों को तत्काल हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर