कोडरमा : नाबालिग के साथ कथित यौन शोषण के मामले में कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता हजारीबाग की रहने वाली है और इलाज के सिलसिले में सिविल सर्जन के संपर्क में आई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसे झांसे में लेकर लगातार यौन शोषण किया गया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डॉ. अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़ें: नवरात्रि का पहला दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास, जानें आज का राशिफल

