Wednesday, June 17, 2026

TMC के 20 बागी सांसदों के मामले में अचानक चर्चा में आई पार्टी NCPI के बारे में जानें सबकुछ, फैसले के पीछे की पूरी कहानी

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में सत्ता से बाहर होने के बाद ममता बनर्जी की टीएमसी इन दिनों बड़े संकट से गुजर रही है। टीएमसी के 20 लोकसभा सांसदों की बगावत के बाद ममता बनर्जी का साथ छोड़ने के बाद अधिकांश लोगों को उम्मीद थी कि वह बीजेपी में शामिल हो जाएंगे लेकिन बीजेपी में शामिल होने के बजाय, इन सांसदों ने अपनी सदस्यता बचाने के लिए त्रिपुरा में पंजीकृत एक छोटी और अज्ञात पार्टी ‘नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया’ (NCPI) में विलय का रास्ता चुना।

सोची-समझी कानूनी रणनीति

टीएमसी के इन बागी सांसदों का NCPI में विलय करने के फैसले को राजनीतिक विश्लेषक अपनी सदस्यता बचाने की एक सोची-समझी कानूनी रणनीति मानते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार इस रणनीति से बागी सांसदों को संसद में अपनी सामूहिक ताकत बनाए रखने के लिए कानूनी सुरक्षा मिल जाएगी और साथ ही, बीजेपी को भी पश्चिम बंगाल में स्थानीय स्तर पर किसी बड़े राजनीतिक विरोध का सामना किए बिना संसद में इन सांसदों का समर्थन हासिल हो जाएगा।

एक ओर जहां टीएमसी नेतृत्व इस बगावत को संगठन के लिए बेअसर बता रहा है, वहीं विपक्षी नेता इसे पूरी तरह से बीजेपी की सह पर किया गया संसदीय और कानूनी खेल मान रहे हैं।

क्या है ‘नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया’ 

‘नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया’ (NCPI) त्रिपुरा स्थित एक रजिस्टर्ड लेकिन गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टी है। इसकी राजनीतिक अहमियत न होना ही शायद इसकी सबसे बड़ी खूबी थी। इसने बागियों को TMC से निकलने का कानूनी रूप से सुरक्षित रास्ता दिया और साथ ही BJP को उन्हें तुरंत पार्टी में शामिल किए बिना उनके समर्थन का फायदा उठाने का मौका भी दिया।

इसे भी पढ़ें: दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, पाकिस्तान को 64 रन से रौंदकर भारत की धमाकेदार शुरुआत

NCPI में ही क्यों शामिल होना चाहे TMC के बागी सांसद

सूत्रों के अनुसार, बागी सांसदों की मूल योजना बहुत साफ थी- वे दो-तिहाई सांसदों के साथ टीएमसी संसदीय दल से अलग होना चाहते थे, ताकि संसद में अपना एक स्वतंत्र गुट बनाकर बीजेपी (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) को अपना समर्थन दे सकें।

हालांकि, संसद के कड़े नियमों और दल-बदल विरोधी कानून के कारण ऐसी व्यवस्था के लिए कोई गुंजाइश नहीं बची थ। इस गंभीर कानूनी अड़चन को देखते हुए बागियों ने रणनीति बदली और एनसीपीआई (NCPI) का रुख किया, क्योंकि यह अज्ञात दल उन्हें वह कानूनी मान्यता (legitimacy) दे सकता था, जो एक स्वतंत्र गुट के रूप में उन्हें कभी नहीं मिल पाती।

क्या बोले बागी सांसद?

एक वरिष्ठ बागी सांसद ने साफ किया कि यह फैसला “विचारधारा के बजाय व्यावहारिक प्राथमिकताओं” पर आधारित था। हम सभी सामूहिक रूप से आगे बढ़ना चाहते थे और बिना किसी अनावश्यक प्रक्रियात्मक अड़चन के ममता बनर्जी के नियंत्रण से बाहर अपनी एक राजनीतिक जमीन तैयार करना चाहते थे। ऐसे में एनसीपीआई (NCPI) का रास्ता हमारे लिए एक व्यावहारिक संसदीय समाधान साबित हुआ।”

वहीं, माकपा (CPI-M) नेता सुजन चक्रवर्ती का मानना है कि बागियों का यह कदम पश्चिम बंगाल विधानसभा के भीतर हुए समानांतर विद्रोह से सीखे गए सबक को दर्शाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह कोई राजनीतिक विलय नहीं, बल्कि विशुद्ध रूप से एक कानूनी तिकड़म है। उनका तर्क है कि लोकसभा के बागी सांसद उन तमाम कानूनी पेचीदगियों से बचना चाहते हैं, जो राज्य विधानसभा में टीएमसी (TMC) के बंटवारे के बाद पैदा हुई थीं।

विधानसभा और लोकसभा में अंतर

विधानसभा और लोकसभा की बगावत में जमीन-आसमान का फर्क है। एक ओर जहां विधानसभा के बागी विधायकों ने खुद को ‘असली टीएमसी’ बताकर आधिकारिक नेतृत्व को चुनौती दी थी, जिससे मामला तुरंत अदालती लड़ाई और दावों-प्रतिदावों में फंस गया, वहीं लोकसभा के बागी सांसदों ने सोच-समझकर खुद को इस संगठनात्मक और अदालती विवाद से दूर रखा है।

वे पार्टी के संगठन, चुनाव चिह्न या ढांचे पर कब्जे का कोई दावा नहीं कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने व्यावहारिक रूप से यह स्वीकार कर लिया है कि मूल टीएमसी ममता बनर्जी के पास ही रहेगी, बागी सांसदों का पूरा जोर सिर्फ पार्टी के ‘संसदीय विंग’ (Parliamentary Wing) को उनके नियंत्रण से आजाद कराने पर है।

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर