Tuesday, November 3, 2026

झारखंड कांग्रेस में उपजे विवाद के बीच केसी वेणुगोपाल की पार्टी विधायकों और नेताओं संग बैठक

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस में विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बीच बीते दिनों उपजा विवाद अब झारखंड से निकल शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व तक जा पहुंचा है। साेमवार को पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश प्रभारी के. राजू समेत पार्टी के कई विधायकों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के लिए सभी नेताओं को कांग्रेस मुख्यालय बुलाया गया है।

इधर रविवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू से भी कई नेताओं ने मुलाकात कर इस विवाद को लेकर अपना-अपना पक्ष रखा। मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजू को बताया कि कैसे कुछ नेता उनके और उनके परिवार के खिलाफ लगातार दोषारोपण कर रहे हैं। उन्हें बदनाम करने की साजिश चल रही है। इसके बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने भी अपनी बात रखी और बताया कि कांग्रेस में आने के बाद से ही कई नेता उनके खिलाफ मुहिम चला रहे हैं।

बता दें कि झारखंड कांग्रेस के कई नेता फिलहाल दिल्ली में हैं, जहां वह रविवार को आयोजित वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली में शामिल हुए तो वहीं इसके बाद प्रदेश कांग्रेस के तमाम सीनियर नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू से मुलाकात की और अपनी-अपनी बात रखी। कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेश प्रभारी से इस विवाद को खत्म कराने की गुहार भी लगाई।

सूत्रों के अनुसार इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी को बताया कि कैसे उनके खिलाफ साजिशन कुछ कांग्रेस नेता काम कर रहे हैं। उन्हें बदनाम करने के चक्कर में कांग्रेस को बदनाम किया जा रहा है। ऐसी गतिविधियां उन्हें हतोत्साहित करने के लिए चलाई जा रही हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर