Wednesday, September 23, 2026

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 2 महीने बाद बेटे के नाम का किया ऐलान

मनोरंजन : बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन कैटरीना कैफ ने पिछले साल अपने फैंस को खुशखबरी दी थी कि वो मां बन गई हैं और उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। अब ठीक दो महीने बाद एक्ट्रेस और विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर कर अपने लाडले का नाम बताया है- विहान कौशल। कटरीना कैफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी, विक्की और बेटे के हाथ की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारी रोशनी की किरण..विहान कौशल। हमारी प्रार्थनाएं सुनी गईं। जीवन खूबसूरत है। पल भर में हमारी दुनिया बदल गई। शब्दों से परे आभार।

कपल के इस पोस्ट पर इंडस्ट्री और फैंस से खूब प्यार मिला रहा है। ऋतिक रोशन ने कमेंट में लिखा, ‘गॉड ब्लेस। वेलकम विहान। शानदार खबर। बधाई और प्यार।’ वहीं, एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी, ऋचा चड्ढा, दिया मिर्जा, अदिति राव हैदरी ने हार्ट और ईवल आई इमोजी के साथ प्यार जताया है।

whatsapp image 2026 01 07 at 531 1

बता दें कि कटरीना कैफ ने 23 सितंबर के महीने में मां बनने की घोषणा की थी। इंस्टाग्राम पर कटरीना कैफ ने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो और विक्की कौशल बेबी बंप थामे हुए नजर आए थे। इसके साथ कटरीना ने लिखा था- हम जिंदगी का सबसे अच्छा चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं, दिल खुशी और आभार से भरे हुए हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर