Wednesday, September 23, 2026

नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने के बाद लालबागचा राजा पहुंचे कार्तिक आर्यन, बप्पा के चरणों में रखा अवार्ड

मनोरंजन डेस्क: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के लिए इस साल का गणेशोत्सव बेहद खास रहा। ‘चंदू चैंपियन’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने के बाद कार्तिक सीधे बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन किए और अपने करियर की इस बड़ी उपलब्धि के लिए भगवान गणेश का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने अपना नेशनल अवॉर्ड भी बप्पा के चरणों में रखकर आशीर्वाद लिया।

इसे भी पढ़े: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में ‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक आर्यन बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित

नेशनल अवॉर्ड लेकर पहुंचे लालबागचा राजा 

कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ में पैरालंपिक चैंपियन मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाने के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है। यह सम्मान उनके करियर की बड़ी उपलब्धियों में शामिल हो गया है। अवॉर्ड मिलने के एक दिन बाद ही कार्तिक मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे।

कार्तिक के लिए यह मौका इसलिए भी खास रहा, क्योंकि वह अपनी जिंदगी और करियर के अहम मौकों पर बप्पा का आशीर्वाद लेते रहे हैं। इस बार वह खाली हाथ नहीं, बल्कि अपने साथ देश का प्रतिष्ठित फिल्म सम्मान लेकर पहुंचे।

बप्पा के चरणों में रखा नेशनल अवॉर्ड

लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचकर कार्तिक ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने अपना नेशनल अवॉर्ड बप्पा के चरणों में रख दिया। अभिनेता का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। उनके लिए यह अवॉर्ड कई सालों की मेहनत और सपने का नतीजा है। नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद कार्तिक ने बप्पा के सामने अपना सम्मान रखकर अपनी खुशी और कृतज्ञता जाहिर की। इस दौरान उनके चेहरे पर अपनी सफलता की खुशी साफ नजर आई।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर