Thursday, November 5, 2026

करीना कपूर खान और पृथ्वीराज की ‘दायरा’ आज हुई रिलीज, कानून और इंसाफ के बीच की कहानी

मनोरंजन डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ आज शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। यह एक क्राइम-थ्रिलर ड्रामा है, जिसमें अपराध की जांच के साथ-साथ कानून और इंसाफ को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: iPhone 18 Pro Max पर आया बॉलीवुड सेलेब्स का दिल, तृप्ति डिमरी से रितेश-जेनेलिया तक नए फोन के साथ आए नजर

फिल्म की कहानी एक युवा लड़की रागिनी के गायब होने से शुरू होती है। मामले की जांच की जिम्मेदारी पुलिस अधिकारियों को दी जाती है। करीना कपूर फिल्म में DCP अजूनी कोहली के किरदार में हैं, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन DCP रमन कुमार की भूमिका निभा रहे हैं। दोनों अधिकारी एक ही केस की जांच करते हैं, लेकिन अपराध और इंसाफ को लेकर उनकी सोच अलग नजर आती है।

जांच के दौरान कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया जाता है। इसके बाद कहानी में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जहां पुलिस की कार्रवाई और कानून के तरीके पर सवाल खड़े होते हैं। फिल्म यह सवाल उठाती है कि किसी अपराध के बाद इंसाफ पाने का सही रास्ता क्या है और क्या कानून को अपने हाथ में लेना सही है या नहीं?

फिल्म में करीना और पृथ्वीराज के अलावा प्रगति मिश्रा, कनवलजीत सिंह, अचिंत कौर, सीमा आजमी और अनुजा साठे जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। फिल्म के लेखक सिमा अग्रवाल, यश केसवानी और मेघना गुलजार है। कुल मिलाकर, फिल्म ‘दायरा’ अपराध, पुलिस जांच और कानून के बीच की उलझन को दिखाने वाली गंभीर कहानी है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर