Tuesday, July 21, 2026

जून महीने में होगी JTET की परीक्षा, नई नियमावली को कार्मिक, वित्त और विधि विभाग की मिली स्वीकृति

रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) की प्रक्रिया 31 मार्च तक शुरू होगी, जबकि परीक्षा जून तक होने की संभावना है. इसकी तैयारी स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने पूरी कर ली है. इसकी परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) लेगी. ऐसे में जैक को भी आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया गया है. जेटेट नियमावली को कार्मिक, वित्त और विधि तीनों विभागों से स्वीकृति मिल गयी है.

नियमावली को अब कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा. ऐसे में अगर 31 मार्च से पहले कैबिनेट की बैठक नहीं होती है. या किसी कारणवश नियमावली को कैबिनेट से स्वीकृति नहीं मिल पाती है, तो कैबिनेट से स्वीकृति की प्रत्याशा में इसकी प्रक्रिया शुरू की जा सकती है. परीक्षा को लेकर सिलेबस भी तैयार किया गया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा इस सप्ताह जैक को परीक्षा के लिए प्रस्ताव भेज दिया जायेगा. परीक्षा को लेकर जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा का सिलेबस भी तैयार कर लिया गया है.

क्षेत्रीय व जनजातीय भाषा का जिलावार निर्धारण भी कर लिया गया है. राज्य में जेटेटे परीक्षा जून में होने की संभावना है. इसके लिए आवेदन जमा लेने की प्रक्रिया अप्रैल में पूरी हो सकती है. इसके बाद मई में परीक्षा की तैयारी को प्रक्रिया पूरी की जायेगी. इस दौरान परीक्षा केंद्र निर्धारण, प्रवेश पत्र वितरण समेत अन्य प्रक्रियाओं को पूरा किया जायेगा. इस दौरान जैक द्वारा ली जाने वाली परीक्षाओं का रिजल्ट भी जारी हो जायेगा.

इसे भी पढ़ें : असम में कांग्रेस को बड़ा झटका, सीएम हिमंता के खिलाफ खड़े उम्मीदवार समेत 3 का नामांकन पत्र खारिज

हाइकोर्ट का 31 तक परीक्षा लेने का आदेश

राज्य में पिछले नौ वर्षों से जेटेट परीक्षा नहीं हुई है. इस संबंध में अभ्यर्थियों ने झारखंड हाइकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. हाइकोर्ट ने 31 मार्च तक परीक्षा लेने को आदेश दिया था. विभाग इस बात की तैयारी कर रहा है कि 31 मार्च तक परीक्षा प्रक्रिया शुरू हो जाये.

3.50 लाख अभ्यर्थियों को नहीं देना होगा शुल्क

जैक ने वर्ष 2024 में जेटेट के लिए आवेदन जमा कराया था. इसके लिए 3.50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा किया था. अब इन अभ्यर्थियों को फिर से आवेदन तो जमा करना होगा, लेकिन उन्हें परीक्षा शुल्क जमा नहीं करना होगा. जबकि नया आवेदन जमा करने वाले अभ्यर्थी को शुल्क भी देना होगा.

पांच वर्षों में तीसरी बार शुरू हो रही है प्रक्रिया

राज्य में वर्ष 2013 व 2016 में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा हुई थी. इसके बाद वर्ष 2019 में जेटेट नियमावली में बदलाव किया गया था. नियमावली में वर्ष 2022 में संशोधन किया गया. इसके बाद प्रस्ताव जैक को भेजा गया. नियमावली के कुछ बिंदुओं पर जैक ने विभाग से जानकारी मांगी. इसके बाद नियमावली में फिर बदलाव किया गया. वर्ष 2024 में फिर प्रक्रिया शुरू हुई, पर इसे बीच में ही रोक दिया गया. अंब फिर से परीक्षा की प्रक्रिया शुरू होगी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर