Tuesday, July 21, 2026

जेएसएससी ने आज से होने वाली ये परीक्षा अचानक की स्थगित, चंपाई सोरेन और रघुवर दास ने सरकार पर साधा निशाना

झारखंड : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी JSSC ने एक महत्वपूर्ण और बड़े घटनाक्रम में आज से शुरू होने वाली परीक्षा को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का ऐलान किया है. यह परीक्षा झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (नियमित और बैकलॉग दोनों) के संबंध में होने वाली थी.

आयोग की तरफ से बुधवार देर शाम जारी आधिकारिक नोटिस में बताया गया है कि यह परीक्षा 9 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक आयोजित होनी थी. लेकिन अपरिहार्य तकनीकी कारणों की वजह से इस परीक्षा को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है. JSSC ने साफ किया है कि परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी.

रघुवर दास ने सरकार पर साधा निशाना

जेएसएससी परीक्षा स्थगित होने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है. इस संबंध में एक्स पर अपने एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “धिक्कार है झारखंड सरकार पर! रात के अंधेरे में चोरी छिपे अचानक झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की झारखंड तकनीकी/ विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित कर एक बार फिर छात्रों के साथ धोखाधड़ी की है हेमंत सरकार ने. छात्रों की आयु बढ़ती जा रही है और यह निर्लज्ज सरकार एक परीक्षा भी सही तरीके से नहीं ले पा रही है. झारखंड के युवा इस निक्कमी सरकार को सबक सिखायेंगे.”

Also Read : 854 झारखंड आंदोलनकारियों की 37वीं सूची गृह विभाग ने की जारी, जामताड़ा में सबसे अधिक 306 आंदोलनकारी चिह्नित

चंपाई सोरेन ने भी आयोग की कार्यशैली पर उठाये सवाल

उधर पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक चंपाई सोरेन ने भी परीक्षा स्थगित होने को लेकर आयोग की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े किये हैं. एक्स पर अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, ” झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की झारखंड तकनीकी/ विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा शुरु होने को थी, सभी प्रतियोगी अपने परीक्षा केंद्र वाले जिलों में पहुंच चुके होंगे, और अभी वह परीक्षा स्थगित कर दी गई.

 

आगे उन्होंने लिखा कि यह युवाओं के सपनों, उनकी उम्मीदों एवं आकांक्षाओं के साथ खिलवाड़ है. अगर आप परीक्षा लेने में सक्षम नहीं हैं, तो पहले सूचना देने में क्या समस्या थी? और अगर आप पहले सूचना देने में भी सक्षम नहीं हैं, तो फिर, ऐसी नकारा एजेंसियों को बंद कर देना चाहिए.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर