Friday, October 30, 2026

854 झारखंड आंदोलनकारियों की 37वीं सूची गृह विभाग ने की जारी, जामताड़ा में सबसे अधिक 306 आंदोलनकारी चिह्नित

झारखंड : झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने झारखंड आंदोलनकारियों की 37वीं सूची जारी की है. इस सूची में अलग-अलग जिलों के 854 आंदोलनकारियों को चिह्नित कर शामिल किया गया है. ये आंदोलनकारी राज्य के 10 जिलों बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, खूंटी, रांची और सरायकेला के रहने वाले हैं. जारी सूची के अनुसार, सबसे अधिक जामताड़ा जिले में 306 आंदोलनकारी चिह्नित हुए हैं तो वहीं देवघर में ऐसे आंदोलनकारियों की संख्या 271 है.

Also Read : IAS विनय चौबे पर एक और बड़ा आरोप,तत्कालीन CO अलका कुमारी ने किया बड़ा खुलासा!

बोकारो जिले में सबसे कम केवल एक आंदोलनकारी को चिह्नित किया गया है. जारी सूची के अनुसार,

  • जामताड़ा में 306,
  • देवघर में 271,
  • धनबाद में 77,
  • गिरिडीह में 58,
  • दुमका में 52,
  • सरायकेला में 40,
  • गोड्डा में 26,
  • रांची में 18,
  • खूंटी में 05 और
  • बोकारो से नए चिह्नित आंदोलनकारियों की संख्या 01 है.
  • यानी कुल  854 आंदोलनकारी सूची में शामिल किये गए हैं.  गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि चिह्नित आंदोलनकारियों को संकल्प के प्रावधानों के अनुरूप सुविधाएं संबंधित जिले के डीसी द्वारा प्रदान की जाएगी. डीसी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति में किसी एक आंदोलनकारी या उनके आश्रितों को देय सुविधाएं दोबारा न मिले.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर