Wednesday, November 4, 2026

JPSC ने जारी किया सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित रिजल्ट, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फैसला

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड न्यायिक सेवा के अंतर्गत सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। आयोग ने बताया कि यह संशोधित परिणाम विज्ञापन संख्या-22/2023 के तहत आयोजित परीक्षा के लिए जारी किया गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 9 फरवरी को दिए गए आदेश के अनुपालन में यह फैसला लिया गया है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

सुप्रीम कोर्ट का आदेश

JPSC के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सबसे पहले परीक्षा की उत्तर कुंजी में संशोधन किया गया। आयोग ने नई और संशोधित आंसर की तैयार की, जिसके आधार पर परीक्षा परिणाम को दोबारा तैयार किया गया। सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 10 मार्च 2024 को किया गया था। परीक्षा के बाद जारी उत्तर कुंजी और परिणाम को लेकर कई अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई थी। आयोग ने कहा है कि अभ्यर्थी अब JPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर अपना संशोधित रिजल्ट देख सकते हैं।

अभ्यर्थियों में बढ़ी हलचल

संशोधित रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों के बीच हलचल बढ़ गई है। कई उम्मीदवार अब नए परिणाम के आधार पर आगे की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। अब अभ्यर्थियों की नजर आयोग की अगली प्रक्रिया पर टिकी हुई है। माना जा रहा है कि संशोधित परिणाम के बाद मुख्य परीक्षा और आगे की चयन प्रक्रिया को लेकर जल्द ही आयोग की ओर से नई जानकारी जारी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: आतंकी नेटवर्क को लेकर ATS की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, सामाजिक संगठन के जरिए युवाओं तक पहुंचने की कोशिश

यह भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर