Thursday, October 29, 2026

JPSC-JSSC आंदोलन: छात्रों पर FIR के खिलाफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बड़ा आरोप, 8 सितंबर से पूरे झारखंड में सड़कों पर उतरेगी BJP

रांची: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों पर दर्ज मुकदमों को लेकर सूबे की राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सत्ताधारी झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि झारखंड अलग राज्य बनने के बाद से ही झामुमो और कांग्रेस ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है और राज्य में नौकरियां बेचने का काम किया है।

“अपराधियों जैसा बर्ताव और डराने की साजिश”

आदित्य साहू ने कहा कि जब युवाओं ने बिना किसी राजनीतिक दल के बैनर तले अपनी आवाज उठाई और नौकरियों की बोली लगाने वालों का पर्दाफाश किया, तो सरकार उन पर मुकदमों की कार्रवाई कर भविष्य बर्बाद करने में जुट गई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रदर्शन के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने निर्दोष छात्रों के साथ मारपीट की, तो उन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? इसके अलावा राज्य के कई नामचीन कोचिंग संस्थानों के संचालकों को भी पुलिस के जरिए डराने का काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: विधायक जयराम महतो की मांग पर होमगार्ड जवान से मारपीट करने के मामले में आंगो थाना प्रभारी के खिलाफ हुई कार्रवाई

चीफ सेक्रेटरी से मुलाकात और सरकार पर अविश्वास

आदित्य साहू ने मुख्य सचिव से हुई हालिया मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया कि भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने 48 घंटे पहले ही छात्रों पर दर्ज सभी केस वापस लेने की मांग की थी। उन्होंने सत्ताधारी नेताओं के रवैये पर चुटकी लेते हुए कहा कि झामुमो-कांग्रेस नेता अपनी ही सरकार के मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के बजाय मुख्य सचिव के पास पहुंचे, जिससे यह साफ होता है कि उन्हें अपने ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भरोसा नहीं है।

8 से 11 सितंबर तक राज्यभर में घेराव का ऐलान

सरकार को चेतावनी देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि यदि छात्रों पर दर्ज फर्जी मुकदमे तुरंत वापस नहीं लिए गए, तो यह आंदोलन जन-आंदोलन का रूप ले लेगा। भाजपा ने जिला स्तर पर चरणबद्ध विरोध प्रदर्शन का खाका तैयार किया है:

  • 8 सितंबर: रांची, दुमका, गिरिडीह और गढ़वा

  • 9 सितंबर: कोडरमा, साहिबगंज, पलामू और चाईबासा

  • 10 सितंबर: सरायकेला-खरसावां, पाकुड़, धनबाद, गुमला, लातेहार और चतरा

  • 11 सितंबर: जामताड़ा और खूंटी

इन सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ता DC और SP कार्यालयों का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन करेंगे।

ये वीडियो भी देखें:

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर