Thursday, July 23, 2026

रांची में नेत्र विशेषज्ञों के महाकुम्भ ‘JHOSCON 2026’ का आयोजन, जटिल सर्जरी के तकनीक पर रहा फोकस

रांची: झारखंड ऑप्थल्मोलॉजी सोसाइटी (JHOS) के 23वें वार्षिक सम्मेलन ‘JHOSCON 2026’ का आज रांची के स्वर्णभूमि (पुरुलिया रोड) में शानदार आगाज़ हुआ. इस दौरान विशेषज्ञों का महासंगम और उन्नत शल्य चिकित्सा की Preferred Practice Pattern पर गहन मंथन हुआ। इस सम्मेलन में देश भर से 60-70 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय वक्ताओं ने शिरकत किया। विशेषज्ञों के अनुसार इस विमर्श का सीधा लाभ झारखंड की जनता को मिलेगा, जिससे राज्य में नेत्र चिकित्सा की गुणवत्ता और सुदृढ़ होगी।

नेत्र विशेषज्ञों ने ऑकुलोप्लास्टी (आँखों की पलक), स्क्विंट (आँखों का भेंगापन), कॉर्निया, मोतियाबिंद और रेटिना जैसे जटिल विषयों पर अपने नवीनतम सर्जिकल तकनीक और Preferred Practice Pattern पर सर्जिकल वीडियो के माध्यम से विस्तृत चर्चा की। साथ ही, झारखंड के सरकारी व निजी क्षेत्रों से लगभग 200 नेत्र विशेषज्ञो ने भी इस सम्मलेन में भाग लिया। इस दौरान राज्य के पीजी छात्रों को कई प्रकार के कॉम्पिटिटिव सत्र पर अपने शोध प्रस्तुत करने का अवसर मिला और विजयी छात्रों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

मुख्य गतिविधियाँ और विशेष आकर्षण

• JHOS AIOS प्रयोगशाला: झारखंड ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी की चेयरपर्सन साइंटिफिक कमिटी डॉ. भारती कश्यप ने बताया कि पहले दिन हम लोगों ने पहली बार ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी की प्रयोगशाला ‘कनेक्ट’ का आयोजन किया है चार माइक्रोस्कोप हम लोगों ने लगाए हैं और चार माइक्रोस्कोप के द्वारा अलग-अलग तरह की नेत्र सर्जरी का प्रशिक्षण यहाँ दिया जा रहा है, जिसे 50 के करीब पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों के साथ-साथ सीनियर नेत्र रोग विशेषज्ञों ने भी फेको कैटरेक्ट सर्जरी के अलावा कई नई सर्जिकल तकनीकों को सीखा है, जैसे IPCL, आयरिस क्लॉ लेंस।

• वैज्ञानिक शोध और प्रतिभा प्रदर्शन: ‘डॉ. भारती कश्यप फिजिकल पोस्टर’ सत्र में विभिन्न शोध पत्र प्रस्तुत किए गए. डॉ. मंजुल पंत गोल्ड मेडल’ कॉम्पिटिटिव वीडियो सेशन का आयोजन हुआ. झारखण्ड के नेत्र चिकित्सकों डॉ. अमर, डॉ. नेहा, डॉ. गगनदीप, डॉ. पूजा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. नेहा गाँधी, डॉ. पल्लवी, डॉ. पूनम, डॉ. इरशाद ने भाग लिया. विभिन्न कॉम्पिटिटिव सत्र के विजेताओं को समारोह उद्घाटन समारोह में सम्मानित किया जायेगा.

• रिकॉर्डेड वीडियो सिम्पोजियम: देश के नामचीन सर्जनों ने वीडियो के माध्यम से आँखों के अलग-अलग भागों की जटिलतम सर्जरी का प्रदर्शन किया गया.

सम्मेलन के सफल संचालन और वैज्ञानिक सत्रों के समन्वय में चेयरपर्सन साइंटिफिक कमिटी डॉ. भारती कश्यप, चेयरपर्सन रिसेप्शन कमिटी डॉ. बी. पी. कश्यप, संयोजक डॉ. प्रीतिस प्रोनोय, डॉ. राहुल प्रसाद एवं रांची ओफ्थाल्मिक फोरम के नेत्र चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इसके बाद कल यानी 14 फरवरी को इस सम्मेलन का आधिकारिक उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह के द्वारा किया जाएगा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर