Tuesday, September 22, 2026

जमुई वायरल वीडियो व बदसलूकी घटना को लेकर राजद ने पीएम मोदी से मांगा जवाब

न्यूज डेस्क: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में आरजेडी सांसद मनोज झा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा,”मैं खुद पटना में था और मैं आपको बताना चाहता हूं कि कोई भी व्यक्ति उन तस्वीरों को नहीं देख सकता. वे इतनी भयावह हैं. और वहां के केंद्रीय मंत्रियों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री की टिप्पणियां सुनने के बाद मैं सोचने पर मजबूर हूं कि क्या उनमें संवेदनशीलता का ज़रा भी अंश बचा है?”

इसे भी पढ़ें : जमुई बदसलूकी कांड के मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, एक अन्य आरोपी का टूटा पैर

WhatsApp Image 2026 09 22 at 17.22.27

उन्होंने कहा, ”समस्या यह है कि जब आपको चुनाव जीतने का फॉर्मूला पता हो और यह पता हो कि चुनाव कैसे जीते जा सकते हैं, तो आपके अंदर संवेदनशीलता है या नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. जब तक इस रवैये और सोच को ख़त्म नहीं किया जाता, तब तक आपके बाकी सभी बयान बेकार हैं.”

मनोज झा ने कहा, ”मुझे इस बात से दुख होता है कि मेरे प्रधानमंत्री किसी खिलाड़ी की उंगली में लगी चोट तक को लेकर चिंतित हो जाते हैं, लेकिन आज उन्हें बिल्कुल चिंता नहीं है. वे तस्वीरें उन तक भी ज़रूर पहुंची होंगी. कम से कम एक संदेश तो भेजिए. बिहार के हित में और देशभर की महिलाओं और बच्चों के हित में यह बेहद ज़रूरी है.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर