Friday, October 30, 2026

झारखंड टेंडर घोटाला मामले में आरोपी उमेश कुमार और अजय तिर्की को सरेंडर के बाद ED कोर्ट से मिली जमानत

रांची: झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े टेंडर घोटाला मामले में शनिवार को अहम घटनाक्रम सामने आया। मामले के आरोपी कार्यपालक अभियंता अजय तिर्की और अधीक्षण अभियंता उमेश कुमार ने रांची के पीएमएलए कोर्ट में शनिवार को सरेंडर किया। दोनों आरोपियों के सरेंडर के बाद कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी।

शर्तों के साथ मिली जमानत

अदालत ने दोनों आरोपियों को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने पासपोर्ट जमा करने और बिना अनुमति देश नहीं छोड़ने जैसी शर्तें भी लगाई हैं। इस मामले में ED ने हाल ही में प्रमोद कुमार समेत 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया है। कोर्ट ने इस आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ समन जारी कर दिया है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: धनबाद में मेयर समर्थक शुभम यादव की इलाज के दौरान, अपराधियों ने घर में घुसकर बरसाई गोलियां

कई आरोपी कर चुके हैं सरेंडर

चार्जशीट दाखिल होने के बाद से अब तक कई आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं। इनमें से अधिकांश को अदालत से जमानत मिल चुकी है, जिससे मामले की कानूनी प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच जारी है और अदालत में सुनवाई की प्रक्रिया भी चल रही है। आने वाले दिनों में इस केस में और भी अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर