Friday, June 5, 2026

धनबाद में मेयर संजीव सिंह के करीबी को घर में घुसकर मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

धनबाद: झारखंड के धनबाद में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। शनिवार को सोनारडीह इलाके में मेयर समर्थक शुभम यादव की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब शुभम यादव अपने घर में मौजूद थे। इसी दौरान दो अज्ञात अपराधी घर में घुस आए और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में शुभम को कई गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान हुई मौत

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें धनबाद के अशर्फी अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से पांच खाली कारतूस बरामद किए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

मेयर पहुंचे अस्पताल, गिरफ्तारी की मांग तेज

घटना की सूचना मिलते ही धनबाद के मेयर संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: झारखंड के कई जिलों में 40°C पार, 19 अप्रैल से लू का खतरा बढ़ेगा

इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और तनाव का माहौल है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मामले के पीछे आपसी रंजिश या अन्य आपराधिक एंगल हो सकता है। पुलिस सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर