Thursday, November 5, 2026

माओवादी मिसिर बेसरा समेत 3 नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, झारखंड पुलिस व NIA करेगी पूछताछ

रांची/धनबाद: प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के 2.20 करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष नेता मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर, मोढ़ू मुर्मू और गौरव उर्फ बिरेंद्र हांसदा को अदालत ने 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड अवधि के दौरान झारखंड पुलिस, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की संयुक्त टीमें तीनों से गहन पूछताछ करेंगी। जांच एजेंसियों का मुख्य फोकस माओवादी संगठन के अंतरराज्यीय नेटवर्क, लेवी वसूली, हथियारों की सप्लाई, फंडिंग, शहरी मॉड्यूल तथा संगठन के फरार नेताओं के ठिकानों की जानकारी जुटाने पर रहेगा।

इसे भी पढ़ें: JSSC में 836 लिपिक पदों की भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक, राज्य सरकार ने अधियाचनाओं को वापस लेने का दिया निर्देश

इसके अलावा जांच एजेंसियां झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में दर्ज विभिन्न मामलों से जुड़े बिंदुओं पर भी पूछताछ करेंगी। अधिकारियों के अनुसार, रिमांड के दौरान मिलने वाले इनपुट के आधार पर संगठन के हथियारों के जखीरे, छिपे ठिकानों और सक्रिय कैडरों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। पूछताछ से प्राप्त जानकारी के आधार पर कई राज्यों में संयुक्त अभियान चलाने की भी तैयारी की जा रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर