Tuesday, November 3, 2026

JSSC में 836 लिपिक पदों की भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक, राज्य सरकार ने अधियाचनाओं को वापस लेने का दिया निर्देश

रांची : झारखंड सरकार ने चार विभागों के क्षेत्रीय कार्यालयों में होने वाली 836 लिपिक पदों की भर्ती प्रक्रिया फिलहाल रोक दी है. इसके लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को भेजी गई अधियाचनाएं वापस लेने का आदेश जारी किया गया. इसके साथ ही जेएसएससी को इन पदों पर आगे की नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित करने का निर्देश दिया गया है.

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद नगर विकास एवं आवास, खान एवं भूतत्व, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से भेजी गई सभी अधियाचनाएं वापस ले ली गई हैं. बता दें कि 836 पदों के लिए JSSC ने वर्ष 2023 और 2024 में विज्ञापन जारी किया था.

इसे भी पढ़ें : सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने केंद्रीय कोयला मंत्री से की मुलाकात, खनन क्षेत्र के विस्थापित परिवारों के लंबित मुद्दों को उठाया

हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन भी कर दिया था और आयोग परीक्षा आयोजित करने की तैयारी में जुटा था. लेकिन इसी बीच सरकार ने नई लिपिकीय नियुक्ति नियमावली लागू करने का निर्णय लेते हुए पूरी प्रक्रिया रोक दी. सरकार का कहना है कि अब भविष्य में नई नियमावली के तहत सभी विभागों के क्षेत्रीय कार्यालयों की रिक्तियों को एकीकृत (समेकित) तरीके से JSSC को भेजा जाएगा. सूत्रों के अनुसार, नई अधियाचना में पदों की संख्या बढ़ भी सकती है.

हालांकि, नई अधियाचना कब भेजी जाएगी, भर्ती प्रक्रिया दोबारा कब शुरू होगी, परीक्षा कब होगी और परिणाम कब जारी होंगे, इस पर अभी कोई आधिकारिक समय-सीमा तय नहीं की गई है. ऐसे में फिलहाल हजारों अभ्यर्थियों को नई घोषणा का इंतजार करना होगा

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर