Wednesday, October 28, 2026

झारखंड हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता का हजारीबाग में फंदे से लटका मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस

हजारीबाग: झारखंड हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता का शव संदेहास्पद स्थिति में हजारीबाग स्थित उनके फ्लैट में फंदे से लटकते हुए बरामद होने से सनसनी फैल गई है। घटना बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी स्थित गुप्ता कॉम्प्लेक्स की है. मृतका की पहचान करीब 28 वर्षीय अनुष्का चक्रवर्ती के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अनुष्का चक्रवर्ती गुप्ता कॉम्प्लेक्स के कमरा नंबर 304 में रहती थीं.

इसे भी पढ़ें : JMM के हजारीबाग जिलाध्यक्ष के बॉडीगार्ड की गोली लगने से संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि उनका शव फ्लैट के कमरे में सीलिंग फैन से दुपट्टे के सहारे लटका मिला. सूचना मिलने के बाद बड़ा बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले अनुष्का ने अपने पति कुशाग्र रुद्र के साथ घूमने-फिरने के बाद एक रेस्टोरेंट में खाना खाया था. अगले दिन उनकी मौत की खबर सामने आने से इलाके में चर्चा का माहौल है. हालांकि, घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि महिला अधिवक्ता ने यह कदम क्यों उठाया.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर