Thursday, October 29, 2026

JMM के हजारीबाग जिलाध्यक्ष के बॉडीगार्ड की गोली लगने से संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

क्राइम डेस्क : जेएमएम के हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के बॉडीगार्ड निरंजन महतो की गोली लगने से संदेहास्पद ढंग से गुरूवार सुबह मौत हो गई. यह दुखद घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे JMM जिलाध्यक्ष के बड़कागांव थाना क्षेत्र के उरीमारी स्थित आवास पर घटी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें : रांची में दिल्ली पुलिस की रेड, चोरी की 2 थार और 4 बाइक बरामद, मौके से एक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

हालांकि, बॉडीगार्ड निरंजन महतो को गोली कैसे और किन परिस्थितियों में लगी, इसे लेकर अब तक किसी भी पुलिस अधिकारी की ओर से आधिकारिक पुष्टि या बयान सामने नहीं आया है. पुलिस हर पहलू से मामले की गहराई से छानबीन कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह हादसा था, आत्महत्या या फिर कोई अन्य आपराधिक मामला.

इस घटना के बाद से इलाके और राजनीतिक हलकों में सनसनी फैल गई है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस साक्ष्य जुटा रही है, और जल्द ही मौत के असली कारणों का खुलासा कर दिया जाएगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर