Thursday, November 5, 2026

झारखंड कांग्रेस ने अभिलाष साहू व अमरेंद्र सिंह को किया सस्पेंड, मुसलमानों के खिलाफ विवादित बयान देने का आरोप

रांची: झारखंड में मुसलमानों के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले कांग्रेस के दो नेताओं को पार्टी से निलंबित कर दिया है। झारखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिलाष साहू और को-आर्डिनेटर अमरेंद्र सिंह ने मुसलमानों का उपहास उड़ाया था। लाइव वीडियो के दौरान उन्होंने मुसलमानों को गाली दी थी और कहा था कि योगी आदित्यनाथ उनके साथ ठीक कर रहे हैं। निष्कासन पत्र में लिखा है कि झारखंड प्रदेश अनुशासन समिति द्वारा पिछले दिनों ईरबा सड़क जाम के दौरान वीडियो वायरल मामले में सुनवाई के बाद दोनों नेताओं को प्राथमिक सदस्यता से तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : यूपी की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, लंदन की नौकरी छोड़ 2013 में बनी थी आईएएस

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन एवं प्रशिक्षण) सुनीत शर्मा ने 29 अगस्त को कांग्रेस भवन, रांची से इससे जुड़ा आदेश जारी किया. आदेश में कहा गया है कि अभिलाष साहू और अमरेन्द्र सिंह को अगले आदेश तक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया जाता है. निलंबन तत्काल प्रभाव से लागू होगा.

आदेश की जानकारी कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू, सहप्रभारी डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद, भूपेन्द्र मरावी समेत कांग्रेस विधायक दल के नेता और उपनेता, सभी मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी की अनुशासन समिति के पदाधिकारियों को भी भेजी गई है. पार्टी की इस कार्रवाई को संगठन में अनुशासन को लेकर सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर