Monday, September 14, 2026

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर जाह्नवी कपूर ने जताया विरोध, कई अन्य फिल्मी हस्तियों की भी आई प्रतिक्रिया

विदेश : बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या पर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे नरसंहार बताया है। जाह्नवी ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी रूप में मौजूद उग्रवादी का कड़ा विरोध किया जाना चाहिए। 25 दिसंबर को जाह्नवी ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम स्टोरी में दीपू चंद्र दास टाइटल के साथ एक नोट पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, बांग्लादेश में जो हो रहा है वह काफी गलत हो रहा है।

जाह्नवी के अपने इंस्टाग्राम के इस पोस्ट के लिए महशूर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने आभार जताया है। उन्होंने लिखा, ऐसे समय में जहां चुप्पी सुविधाजनक है और साहस दुर्लभ है, ऐसे में जान्हवी कपूर ने बोलने का विकल्प चुना। बांग्लादेश में दीपू दास की बुरी तरह से हत्या की निंदा करके, उन्होंने बिना किसी डर या संकोच के मानवता का दृढ़ता से साथ दिया। क्योंकि उन्हें पता था कि इसका क्या परिणाम होगा, लोगों द्वारा ट्रोलिंग, नफरत और हमलों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने इसलिए आवाज उठाई क्योंकि पूरी दुनिया में होने वाले अन्याय के खिलाफ हर जगह आवाज उठाई जानी चाहिए। यह साबित करता है कि वह सही मायने में एक हीरोइन है।

जाह्नवी  कपूर के अलावा और भी कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इस लिंचिंग की निंदा की है। बॉलीवुड के कई एक्ट्रेस और पूर्व सांसद जया प्रदा ने एक वीडियो के जरिए कहा कि दास की जिस क्रूरता से हत्या की गई, उसे देखकर उनका दिल दहल गया है। उन्होंने इस हत्या को हिंदू धर्म पर हमला बताया और उन्होंने देश के मंत्रियों के चुप्पी पर भी सवाल उठाया है।फिल्म हेराफेरी के फेम एक्टर मनोज जोशी ने कहा, अभी गाजा या फिलिस्तीन में कुछ होता पर हर कोई आगे आता। लेकिन जब बांग्लादेश में किसी हिंदू की हत्या होती है, तो यह बहुत दुख की बात है कि कोई आगे नहीं आता। लेकिन, समय अपना जवाब जरूर देगा।

सिंगर नेहा कक्कड़ के छोटे भाई टोनी कक्कड़ ने नए गाने ‘चार लोग’ में दास की लिंचिंग का सीधा जिक्र किया और लोगों से भेदभाव को त्यागने की अपील की है। एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने भी इस घटना  को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम  अकाउंट से स्टोरी में ऑल आईज ऑन बांग्लादेश हिंदू नाम का एक पोस्टर शेयर किया। बता दें, कि 18 दिसंबर को ढाका के पास हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ ने हत्या कर दी थी। बाद में उसे पेड़ पर लटकाकर जला दिया गया था। दीपू मेमनसिंह जिले के भालुका में टेक्सटाइल कंपनी पायनियर निटवेयर्स में काम करते थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फैक्ट्री में अफवाह फैली कि दीपू ने ईशनिंदा की है। रात करीब 9 बजे तक फैक्ट्री के बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ अंदर घुसी और दीपू को खींच कर ले गई। लात, घूंसों और डंडों से उसे पीटना शुरू कर दिया। उसके कपड़े फाड़ दिए गए। इसी दौरान दीपू की मौत हो गई, तो उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर डेडबॉडी सड़क किनारे पेड़ से लटका दी। फिर उसमें आग लगा दी गई।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर