Tuesday, September 15, 2026

जावेद अख्तर का फेक AI वीडियो हुआ वायरल, साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज

मनोरंजन : आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल अब बॉलीवुड सेलेब्स के लिए मुसीबत का सबब बन चुका है। कई मीडिया चैनल उनकी फोटोज को मॉर्फ्ड करके गलत न्यूज फैला रहे हैं। कुछ दिनों पहले कंगना रनौत इसका शिकार हुई थी, जब AI से उनकी एक इमेज क्रिएट की गई थी और दिखाया गया था कि वह साड़ी की जगह सूट पहने पार्लियामेंट पहुंची हैं, जिसे लेकर एक्ट्रेस का गुस्सा फूटकर मीडिया पर उमड़ा था। कंगना रनौत के बाद अब हाल ही में एआई जनरेटेड वीडियो का शिकार हुए हैं शोले फिल्म के राइटर जावेद अख्तर।

जावेद अख्तर की तस्वीर के साथ ये दावा किया जा रहा है कि वह ईश्वर की शरण में चले गए हैं, जिसको लेकर हाल ही में लिरिसिस्ट ने अपना गुस्सा व्यक्त किया है। दरअसल, जावेद अख्तर ने कुछ दिन पहले इस्लामिक विद्वान मुफ्ती शमाइल नदवी के साथ, नई दिल्ली में हुए ‘क्या भगवान होता है’? इस पब्लिक डिबेट में भाग लिया था, जिसका आयोजन कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में किया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये AI जनरेटेड वीडियो उसी डिस्कशन की है।

वायरल तस्वीर में है क्या? 

जावेद अख्तर की जो वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है, उसमें उन्होंने सिर पर टोपी लगाई है और आंखों में सुरमा लगाया हुआ है। इस AI जनरेटेड वीडियो को लेकर फेसबुक पर ये दावा किया गया कि मुफ्ती शमाइल नदवी से डिबेट के बाद जावेद अख्तर ने पूरी तरह से इस्माल धर्म को कुबूल कर लिया है। उन्होंने ऐसा मान लिया है कि अल्लाह पर भरोसा किया जाता है, और सिर पर टोपी लगाकर हाथ में तस्बी लेकर नमाज पढ़ने पहुंच चुके हैं। इस फोटो को शेयर कर दावे किए जा रहे हैं कि जावेद अख्तर अब इस्लाम कुबूल कर चुके हैं और पक्के मुसलमान बन गए हैं।

साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज

इस AI जनरेटेड वीडियो के वायरल होने के बाद जावेद अख्तर ने अपने ऑफिशियली एक्स अकाउंट पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए कहा, मेरा एक फेक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मेरी कंप्यूटर जनरेटेड पिक्चर लगाई गई है, जिसमें मैंने टोपी पहनी है और उसमें ये दावा किया गया है कि मैं आखिरकार अल्लाह की शरण में आ गया हूं। ये सब पूरी तरह से बकवास की बाते हैं। मैं गंभीरता से इस मामले को साइबर पुलिस में रिपोर्ट करने और इस फर्जी खबर के लिए जिम्मेदार व्यक्ति और इसे आगे भेजने वाले कुछ लोगों को मेरी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने के लिए अदालत में घसीटने पर विचार कर रहा हूं। इस मामले में पहले आलिया भट्ट, काजोल, श्रीलीला, कटरीना कैफ और रश्मिका मंदाना जैसी हसीनाएं भी सोशल मीडिया पर AI जनरेटेड फोटोज और वीडियो का शिकार हो चुकी हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर