बिहार विधानसभा चुनाव : जन सुराज की ओर से प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। पहली लिस्ट में 51 प्रत्याशियों के नाम हैं। सभी दल उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में जुटे हैं. लेकिन प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने कई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए हैं.
लोरिया से सुनील कुमार, सीतामढ़ी से उषा किरण,सुपौल निर्मली से राम प्रवेश यादव चुनाव लड़ेंगे। पूर्णिया बायसी से मोहम्मद शाहनवाज आलम, मधेपुरा आलम नगर सुबोध कुमार सुमन चुनावी मैदान में उतरेंगे।

दरभंगा से आरके मिश्रा, मुजफ्फपुर से फेमस चिकित्सक अमन कुमार दास प्रत्याशी होंगे। रघुनाथपुर से राहुल कीर्ति सिंह, सहरसा से किशोर कुमार मुन्ना। छपरा से जयप्रकाश सिंह चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे।
सोनपुर चंदन लाल मेहता, मोतिहारी से डॉ अरुण कुमार। ये भी नामी चिकित्सक हैं। केवटी से बिल्लू साहनी, हरसिद्धि से अवधेश राम उम्मीदवार होंगे।
बिहारशरीफ से दिनेश कुमार, पटना कुम्हरार से केसी सिन्हा उम्मीदवार होंगे। महिषी से समीम अख्तर, मीनापुर से तेज नारायण सहनी, कल्याणपुर से रामबालक पासवान चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे। परबत्ता से बिनय कुमार वरुण, मांझी से वाईबी गिरी, मोरबा से डॉ. जागृति ठाकुर सहित 51 नाम जारी।


